IND vs AUS: 'मेरा फोकस केवल जीत पर..' ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद विराट ने कही दिल छू लेने वाली बात

Virat Kohli Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी पारी से सभी का दिल जीत लिया है। कोहली ने चेज करते हुए 84 रन बनाए और एक और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने इस अवॉर्ड को बाद क्या बोला आइए जानते हैं।

Virat Kohli Statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में 4 विकेट से मात दे दी है। यह लगातार चौथा आईसीसी इवेंट फाइनल होगा जिसमें मेन इन ब्लू खेलेगा। 264 रनों का पीछा करते हुए, भारत ने पावरप्ले में दो शुरुआती विकेट गंवा दिए, जब शुभमन गिल 11 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हो गए, जबकि रोहित शर्मा ने दो कैच छोड़ने के बावजूद किस्मत का साथ मिलने के बावजूद 29 गेंदों में 28 रन बनाए। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और 91 रनों की साझेदारी कर भारत को पटरी पर ला दिया। बाद में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने मैच समाप्त कर दिया। इस मैच में एक बार फिर से भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद अपने बयान से सभी का दिल जीत लिया।

Virat Kohli champions trophy award X

विरट कोहली (फोटो -X)

विराट कोहली को रनचेज में जल्दी आना पड़ा था क्योंकि शुभमन गिल आउट हो गए थे। हालांकि कोहली ने धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया और टीम को संभाले रखा। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ शानदार साझेदारी की और वे शतक के करीब पहुंच ही गए थे कि अचानक शॉट मारने के चक्कर में कैच आउट हो गए। हालांकि उनके 83 रनों की पारी ने मैच का रुख बदल कर रख दिया।

End of Feed