IND vs AUS 3rd ODI, Virat Kohli six video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जब से दोबारा लय में लौटे हैं, फैंस को एक बार फिर हर पल मैदान में उनके आने का इंतजार रहता है। वो पिच पर होते हैं तो हर दर्शक विराट के शानदार शॉट्स देखने को बेताब रहता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में तीसरे व अंतिम वनडे मैच के दौरान जब विराट कोहली पिच पर आए तो उनके बल्ले से ऐसा ही एक शॉट निकला जिसने सबका दिल जीत लिया है और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल है।
विराट कोहली (AP)
विराट कोहली उन बल्लेबाजों में हैं जिनके बल्ले से उतने छक्के नहीं निकलते जितनी उनसे उम्मीद की जाती है, लेकिन जब वो छक्का जड़ते हैं तो वो हर शॉट दर्शनीय होता है। ऐसा ही एक शॉट बुधवार को चेन्नई में देखने को मिला जिस पर गेंद बाउंड्री पार गई और ऑस्ट्रेलियाई फील्डर बस निहारते रह गए। उनका ये शॉट भारतीय पारी के 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आया।
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर की इस गेंद पर कोहली क्रीज से थोड़ा बाहर निकलते हैं, फिर लेग साइड की ओर जाते हुए इनसाइड-आउट शॉट खेलते हैं। ये शॉट एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से होते हुए गेंद को सीधे बाउंड्री पार ले जाता है और ऐसा लगता है कि कोई मेहनत ही नहीं लगी, इस शॉट में बस 'क्लास' ही 'क्लास' था।
Aesthetics - 10 lettersVirat Kohli - 10 letters#INDvAUS #ViratKohli𓃵 #ViratKohli t.co/Qtmf6Bt6Oh
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
सोशल मीडिया पर वीडियो और फैंस की प्रतिक्रियाएं वायरल, यहां देखिए
Classy kohli ❤️ #ViratKohli #BGT2023 #indvsaus #king #kohli @imVkohli t.co/yNXaUMonRa
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
Peak Virat Kohli t.co/T9C8gD46C0
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
DREAM SHOT FOR MANY! ❤️ #ViratKohli#INDvAUSUNFAITHFUL ABDU ROZIK. t.co/OEziIpm4jU
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
KIIIINNNNNGGG KOHHLIIIIIIIII SKSKSKSK t.co/o8KygvB0fk
— ANI (@ANI) Mar 22, 2023
टीम इंडिया ने इस तीसरे वनडे मैच में अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 49 ओवर में 269 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इस दौरान, भारतीय गेंदबाजों की तरफ से हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और स्पिनर अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।
