Virat Kohli half century: चिन्नास्वामी में किंग कोहली का कमाल, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Virat kohli half century: चेज मास्टर विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के छठे मैच में एक बार फिर से अपना जादू बिखेरा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बेहद एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Virat kohli half century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 6ठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टक्कर पंजाब किंग्स से हो रही है। आरसीबी के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेज मास्टर विराट कोहली ने एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरा है। 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम के लिए ओपनिंग करने आए कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 51वां अर्धशतक जड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Virat Kohli ipl 2024

विराट कोहली (फोटो- Virat kohli twitter)

मैच में 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए ओपनिंग करने आए कोहली ने शुरुआत से पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने पहले ओवर में ही सैम करन के खिलाफ चौकों के हैट्रिक जड़ दी और अपने तेवर स्पष्ट कर दिए। कोहली को पहले ओवर में एक जीवनदान भी मिला। इसके बाद वे लगातार पारी को आगे बढ़ाते हुए बढ़ते गए और अर्धशतक जड़ दिया।

End of Feed