Virat Kohli Retirement: 'एक युग का अंत..' विराट कोहली के संन्यास ने खेल जगत को किया हैरान, ICC से लेकर दिग्गजों ने ऐसे किया रिएक्ट

Virat Kohli Retirement Reactions: भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उनका यह फैसला रोहित शर्मा के संन्यास के कुछ समय बाद आया है, जो भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत है। कोहली के संन्यास पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

Virat Kohli Retirement Reactions: विराट कोहली ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू रंग की जर्सी पहने हुए 14 साल हो चुके हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा।" 36 वर्षीय कोहली ने 14 साल और 123 टेस्ट मैचों में अपने शानदार रेड-बॉल करियर का अंत किया।

virat reactions

विराट कोहली (फोटो -X)

20 जून, 2011 को किंग्स्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतकों के साथ 46.85 की औसत से 9230 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का अंत किया। वह 2010 से 2019 के बीच पिछले दशक में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज भी थे। कोहली इस अवधि में तीसरे सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 54.97 औसत और 27 शतकों के साथ 7202 रन बनाए, जो उस समय किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा थे। विराट के संन्यास से खेल जगत हैरान है और अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहा है। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा है।

End of Feed