लोकप्रियता में MCG के किंग हैं विराट, इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दिलाई थी ऐतिहासिक जीत

Virat Kohli Record At MCG: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में विराट की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 90,000 फैंस विराट की ऐतिहासिक पारी के गवाह बने थे। उन्हें एक बार फिर इस चैंपियन बल्लेबाज से धमाकेदार पारी देखने की उम्मीद है।

Virat Kohli Record At MCG: दो साल पहले जब उन्होंने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 82 रन बनाकर भारत को असंभव सी जीत दिलाई तो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जमा 90,000 से अधिक दर्शकों की जुबां पर एक ही नाम था ..विराट कोहली। क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में पर्थ में शतक जमाने के बाद बाकी पांच पारियों में कोहली 26 रन ही बना सके हैं । लेकिन उनके प्रशंसकों को यकीन है कि अपने पसंदीदा मैदान एमसीजी पर उनका बल्ला जमकर चलेगा।

virat At MCG

विराट कोहली का एमसीजी में रिकॉर्ड (साभार-ICC)

यहां उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि टूर गाइड से लेकर सुरक्षाकर्मियों तक सभी की जुबां पर उन्हीं का नाम है। एमसीजी पर आस्ट्रेलियाई खेल संग्रहालय के टिकट काउंटर पर पहुंचते ही कोहली की तस्वीरों से ही सामना होता है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 2018 . 19 में पहली बार श्रृंखला जीतने के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को चूमते हुए और एमसीजी पर तीसरे टेस्ट में टीम के साथ जश्न मनाते हुए कोहली की तस्वीरें यहां लगी हैं।

End of Feed