IND vs AUS: 4 महीने बाद भारत लौटे कोहली, ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दिन रवाना होगी टीम इंडिया

19 अक्टूबर से शुरू हो रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया जल्द रवाना होने वाली है। इसके लिए विराट कोहली करीब 4 महीने के अंतराल के बाद स्वदेश लौट आए हैं। मंगलवार को दिल्ली पहुंचे विराट एकदम अलग अंदाज में नजर आए हैं। इससे पहले उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट इंग्लैंड में ही दिया था।

चैंपियंस ट्रॉफी खेलने और करीब चार महीने विदेश में बिताने के बाद आखिरकार विराट कोहली मंगलवार को स्वदेश लौट आए हैं। 19 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। रिपोर्ट की मानें तो दो बैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। उससे पहले विराट कोहली दिल्ली में अपने साथियों से जुड़ेंगे, जहां से भारतीय टीम बुधवार को पर्थ के लिए रवाना होगी।

ind vs Aus

विराट कोहली (साभार-screengrab)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के समापन के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन रवाना हो गए थे।

End of Feed