'मैंने एक चीज जो सीखी है, वो ये कि..': शानदार जीत के बाद मैच के हीरो Virat Kohli ने बताई दिलचस्प बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 07:01 AM IST

IND vs SL 1st ODI,, Virat Kohli's post match comments: टीम इंडिया को अपनी शतकीय पारी के दम पर जीत के मंच पर खड़ा करने वाले विराट कोहली ने मंगलवार को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेने के बाद दिल की बातें कहीं। उनका मानना है कि हर मैच ऐसे खेलो जैसे कि वो आपका आखिरी मैच है। इसके अलावा भी उन्होंने कई दिलचस्प बातें कहीं।

Man of the Match Virat Kohli, IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ 113 रन की आक्रामक पारी खेलकर जीत की पृष्ठभूमि तैयार करने वाले दिग्गज विराट कोहली ने कहा कि वह हर मैच को उस रवैये के साथ खेलते है जैसे कि यह उनका आखिरी मैच हो। कोहली की 88 गेंद में 113 रन की पारी के दम पर भारत ने पहले एकदिवसीय में छह विकेट पर 373 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को आठ विकेट पर 306 रन पर रोक दिया।

IND vs SL 1st ODI: Man of the match virat kohli's post match comments

विराट कोहली (AP)

वनडे में 45वां शतक पूरा करने वाले कोहली मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘एक चीज जो मैंने सीखी वह यह कि हताशा आपको कहीं नहीं ले जाती। आपको चीजों को जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। मैदान में बिना किसी डर के खेलो। मैं चीजों को पकड़ कर नहीं रख सकता।"

End of Feed