Virat Kohli Out Controversy: आईपीएल 2024 में विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है। वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप पर हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में जब आरसीबी को 223 रन के विशाल लक्ष्य की दरकार थी तो टीम को उनसे काफी उम्मीद थी कि वह मुश्किल परिस्थिति से आरसीबी को निकाल ले जाएंगे। उन्होंने शुरुआत भी अच्छी की और 6 गेंद में 18 रन बना चुके थे, लेकिन 7वीं गेंद पर वह हर्षित राणा की गेंद पर आउट हो गए। हर्षित राणा ने उन्हें कॉन एंड बोल्ड किया, लेकिन विराट के हिसाब से यह नो बॉल थी और उन्होंने इसका रिव्यू लिया।
विराट कोहली आउट विवाद (साभार-स्क्रीग्रैब)
फैसले से नाराज दिखे कोहली
तीसरे अंपायर ने रिप्ले देखा और इस वैलिड बॉल करार दिया। इस तरह 7 गेंद में 18 रन बनाकर विराट आउट हो गए। तीसरे अंपायर के इस फैसले से विराट काफी नाराज दिखे। उन्होंने पहले फील्ड अंपायर से जाकर बात की। कप्तान फाफ डुप्लेसी को बीच बचाव करना पड़ा तब जाकर वह पवेलियन की ओर लौटे। लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और बाउंड्री लाइन से बाहर निकलने के बाद उन्होंने डस्टबिन में मुक्का मारा।
इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फौरन एक बहस छिड़ गई कि विराट को नो बॉल पर आउट दिया गया है। हालांकि, इस सीजन यह पहली बार नहीं हुआ है जब औसत अंपायरिंग देखने को मिली है। पहले ही खिलाड़ियों को इस तरह के निर्णय का शिकार होना पड़ा है।
