टेस्ट कप्तानी में विराट कोहली के आस-पास भी नहीं टिकते बाबर आजम, एशिया में नंबर-1

Virat Kohli vs Babar Azam: टेस्ट कप्तानी में जीत के मामले में​ विराट कोहली का रिकॉर्ड बिल्कुल अलग स्तर का है। उन्होंने साल 2014 से 2022 तक भारतीय टीम की कप्तानी की। इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने कुल 68 टेस्ट मैच खेले, जिसमें टीम इंडिया को 40 में जीत मिली।

Virat Kohli vs Babar Azam: पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट मैच जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर की। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। तीन साल बाद विदेश में टेस्ट जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह उनके करियर का पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड था। इस जीत के साथ बाबर ने कप्तान के तौर पर अपनी 11वीं टेस्ट जीत पूरी की। हालांकि, अगर पूरे एशिया के कप्तानों से तुलना करें तो बाबर आजम भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली के आस-पास भी नहीं ठहरते हैं।

Virat and Babar

विराट के सामने कहीं नहीं टिकते बाबर आजम (फोटो साभार- ICC/X)

एशिया के नंबर-1 कप्तान विराट कोहली

विराट कोहली टेस्ट कप्तानी में जीत के मामले में एशिया में पहले नंबर पर काबिज हैं। जहां टेस्ट जीत में कोहली की बादशाहत है, वहीं बाबर आजम इस मामले में लिस्ट में 15वें नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 22 टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी की है। जिसमें पाकिस्तान को 11 जीत मिली है, वहीं इसमें 7 हार और 4 ड्रॉ शामिल हैं। गौरतलब है कि शान मसूद को हटाने के बाद बाबर आजम को दोबारा पाकिस्तान की टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है।

End of Feed