Virat Kohli: परिवार के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट का पहला इंटरव्यू

पर्थ वनडे से पहले विराट कोहली ने फॉक्स क्रिकेट को एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इस इंटरव्यू में खुलकर अपने क्रिकेट करियर पर बात की है। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, यहां तक ​​कि वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी, जिनसे मैं सचमुच प्रभावित रहा हूं।’’

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया में क्रिकेट को लेकर आक्रामक माहौल ने उनकी क्षमता की परीक्षा ली लेकिन उनका मानना है कि इस माहौल में डटे रहकर साहसिक क्रिकेट खेलने से उन्हें मानसिक रूप से मजबूत क्रिकेटर बनने में मदद मिली और इससे उनके करियर को नई दिशा मिली। कोहली ने पहली बार 2011 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था और उन्हें ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों से आक्रामक स्वागत का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनका मानना है कि यह आक्रामकता धीरे-धीरे सम्मान में बदल गई।

Virat Kohli

विराट कोहली (साभार-Screengrab Hotstar)

कोहली ने रविवार को यहां पहले वनडे से पूर्व फॉक्स क्रिकेट से कहा, ‘‘बचपन में जब हम सुबह जल्दी उठकर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट देखते थे तो मैं खुद को उनके सामने रखकर सोचता था कि अगर मैं इन परिस्थितियों में और इस विरोधी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर पाया तो एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे इस पर गर्व होगा। दोनों टीमों के महान खिलाड़ियों को खेलते देखना मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहा। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, यहां तक कि वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी, जिनसे मैं सचमुच प्रभावित रहा हूं।’’

End of Feed