विराट कोहली ने दिल्ली में किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन, बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी रहे मौजूद- देखिए VIDEO

Virat Kohli Inaugrates Cricket Academy In Delhi: आरसीबी के लिए आईपीएल मैच खेलने दिल्ली पहुंचे विराट कोहली ने दिल्ली के DPS आर के पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की एक ब्रांच का उद्घाटन किया। उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी उनके साथ थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने दिल्ली में किया क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन
  • वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की ब्रांच का उद्घाटन किया
  • विराट के साथ बचपन के कोच राजकुमार शर्मा रहे मौजूद

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शुमार और इन दिनों आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए धमाल मचा रहे हैं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली के DPS आर के पुरम में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी की एक ब्रांच का उद्घाटन किया। उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने अकादमी के युवा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

Virat Kohli Inaugrates West Delhi Cricket Academy New Branch

विराट कोहली

विराट कोहली के बचपन के कोच, राजकुमार शर्मा का कहना है, "मैं बहुत खुश हूं। मैं डीपीएस आरके पुरम का आभारी हूं कि उन्होंने हमें यह अवसर दिया, यहां एक गुणवत्ता अकादमी के लिए अपना बुनियादी ढांचा दिया। मुझे बहुत उम्मीद है कि यहां के बुनियादी ढांचे और माहौल को देखते हुए, और हमारी अकादमी में जिस तरह की मेहनत की जा रही है, मुझे बहुत उम्मीद है कि हम विराट कोहली जैसे और खिलाड़ियों को देश के लिए तैयार करने में सक्षम होंगे।"

End of Feed