Virat Kohli 53rd ODI Ton: विराट ने रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा वनडे करियर का 53वां शतक, दो साल बाद मचाया डबल धमाल

विराट कोहली का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार रन उगल रहा है। विराट ने लगातार दूसरा शतक जड़तक आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। ऐसा रहा रायपुर में खेली विराट कोहली की शतकीय पारी का हाल।

Virat Kohli's 53rd ODI Century: विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने शानदार फॉर्म को रायपुर में भी जारी रखा है। रांची में 135 (120) रन की आतिशी पारी खेलने वाले विराट रायपुर में 102(93) रन बनाकर आउट हुआ। दो साल लंबे अंतराल के बाद विराट वनडे फॉर्मेट में लगातार दो शतक जड़ने में सफल हुए हैं।

Virat Kohli

विराट कोहली(फोटो क्रेडिट BCCI X)

रायपुर में रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद विराट कोहली पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। विराट ने रायपुर में भी अपनी पारी वहीं से शुरू की जहां उन्होंने रांची में खत्म की थी। विराट ने यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ के साथ मोर्चा संभाला। विराट ने अपना अर्धशतक 47 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। विराट ने इसके बाद अपनी पारी में तेजी दिखाई और 90 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से वनडे करियर का रिकॉर्ड 53वां शतक पूरा कर लिया।

End of Feed