विराट कोहली ने पूरी की फैंस की दिली ख्‍वाहिश, वीडियो को खूब किया जा रहा है पसंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 08:27 PM IST

Virat Kohli gives autographs to fans: टीम इंडिया के प्रमुख बल्‍लेबाज विराट कोहली ने पर्थ में फैंस का दिल जीत लिया। भारतीय टीम के अभ्‍यास सत्र से पहले कोहली ने पर्थ स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों को ऑटोग्राफ देकर उनका दिन बना दिया। विराट कोहली का वीडियो वायरल हो गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने अभ्‍यास मैच में वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया का सामना किया
  • भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी के लिए पर्थ में है
  • विराट कोहली ने फैंस को ऑटोग्राफ देकर उनका दिल जीत लिया

पर्थ: भारतीय टीम ने पर्थ में सोमवार को वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ अभ्‍यास मैच खेलकर आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलियाई परिस्थितियों में ढलने के लिहाज से पहले ही वहां पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अपना बेस पर्थ को चुना है।

विराट कोहली

विराट कोहली

आईसीसी अभ्‍यास मैचों से पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैचों का आयोजन किया है। भारतीय टीम के वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले अभ्‍यास मैच से पूर्व विराट कोहली ने फैंस का दिल जीता। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने स्‍टेडियम में फैंस को ऑटोग्राफ देकर उनका दिन बना दिया।

End of Feed