रिंकू और आकाशदीप के बाद कोहली ने इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को दिया बल्ले का गिफ्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2024, 05:45 PM IST

कानपुर टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। विराट के इस काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां दो टेस्ट की श्रृंखला में घरेलू टीम के क्लीन स्वीप के बाद मेहमान टीम के जल्द ही संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपने हस्ताक्षर वाला बल्ला तोहफे में दिया। यहां विदेशी सरजमीं पर अपना अंतिम टेस्ट खेलने वाले शाकिब पहले की स्पष्ट कर चुके हैं कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तब तक नहीं खेलेंगे जब तक कि बांग्लादेश की मौजूदा कार्यवाहक सरकार उनके देश से बाहर जाने में किसी तरह की रुकावट नहीं आने का आश्वासन नहीं देती।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (44)

भारत बनाम बांग्लादेश (साभार-Jiocinema Screengrab)

दूसरे टेस्ट मैच में भारत के सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कोहली बांग्लादेश की टीम की ओर बढ़े और बांग्लादेश के महानतम क्रिकेटर को अपना बल्ला सौंपा। दोनों को एक-दूसरे का अभिवादन करते और हंसते हुए देखा गया जबकि शाकिब ने बल्ले से ‘शैडो ड्राइविंग’ की।

End of Feed