Virat kohli Emotional: विराट कोहली का 18 साल का आईपीएल चैंपियन बनने का ख्वाव मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 रन के अंतर से करीबी जीत के साथ खत्म हो गया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रन की पारी की बदौलत मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बना सकी। विराट कोहली इस यादगार पल पर अपनी भावनाओं को दबा नहीं सके जैसे ही आरसीबी जीत के करीब पहुंची बांउंड्री पर खड़े विराट कोहली की आंखों में आंसू दिखाई पड़ने लगे। विराट चाहकर भी अपनी नम आंखें छिपा नहीं पाए और पूरी दुनिया ने विराट को खिताब जीतने के बाद आंसुओं के साथ जीत की खुशी का इजहार करते देखा।
खिताबी जीत के बाद भावुक विराट कोहली
फूट फूट कर रोए विराट
विराट कोहली के करीब बाउंड्री पर उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक एबी डिविलियर्स भी खड़े थे। टीम के जीत दर्ज करते ही विराट घुटने के बल मैदान पर बैठ गए और फूट फूट कर रोए। स्टैंड्स में बैठीं पत्नी अनुष्का भी भावुक दिखीं। आरसीबी की जीत के बाद पूरा स्टेडियम आरसीबी-आरसीबी के नारों से गूंज गया। अनुष्का जैसे ही मैदान पर आईं विराट उनके गले लग गए और फूट फूट कर रोने लगे। अनुष्का ऐसे विराट की तरफ ऐसे देख रहीं थीं जैसे बच्चा अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के बाद मां के सामने खड़ा हैं और मां खुशी से उन्हें देख रही हैं। (डेवलपिंग स्टोरी)
