विराट कोहली ने एडिलेड में हमेशा मचाया धमाल, इंग्‍लैंड के खिलाफ उनके साथ पहली बार हुआ ऐसा

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 10, 2022, 04:59 PM IST

Virat Kohli dismissed at Adelaide: भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने हमेशा ही एडिलेड ओवल मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्‍लैंड के खिलाफ भी उन्‍होंने अर्धशतक जमाया। मगर विराट कोहली टी20 क्रिकेट में पहली बार एडिलेड के मैदान पर आउट हुए। क्रिस जॉर्डन ने विराट कोहली की पारी पर विराम लगाया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली एडिलेड मैदान पर पहली बार हुए आउट
  • विराट कोहली ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए
  • विराट कोहली को क्रिस जॉर्डन ने अपना शिकार बनाया

एडिलेड: विराट कोहली (Virat Kohli) का एडिलेड ओवल पर सुनहरे प्रदर्शन पर गुरुवार को पहली बार रोक लगी। विराट कोहली टी20 क्रिकेट में पहली बार एडिलेड के मैदान पर आउट हुए। भारत (India Cricket team) और इंग्‍लैंड (England Cricket team) के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में क्रिस जॉर्डन ने विराट कोहली को आदिल राशिद के हाथों कैच आउट कराया। बहरहाल, विराट कोहली ने मैच में 40 गेंदों में चार चौके और एक छक्‍के की मदद से 50 रन बनाए।

विराट कोहली

भारतीय बल्‍लेबाज का एडिलेड से अलग तरह का लगाव रहा है। उन्‍होंन यहां 2016 से तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। इन तीन मैचों में कोहली ने 204 की अतुल्‍नीय औसत से 204 रन बनाए, जिसमें दो बार वो नाबाद रहे। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 90 रन रहा और यहां तीनों मैचों में उन्‍होंने अर्धशतक जमाया। गुरुवार को कोहली ने टी20 वर्ल्‍ड कप में शानदार अर्धशतक जमाया। टूर्नामेंट में उनका यह चौथा अर्धशतक रहा।

End of Feed