IPL 2024, RCB: हार का दर्द खत्म नहीं हो रहा और अब विराट कोहली को मिली बड़ी सजा

Virat Kohli 50 Percent Match Fees Cut: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कुछ ही अच्छा होता नहीं दिख रहा है। आईपीएल 2024 में उनको 8 मैचों में सातवीं हार मिली जब कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वे 1 रन से हार गए। मैच के बाद धीमी ओवर गति के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी पर जुर्माना लगा। अब विराट कोहली को भी अंपायर से बहस करने की सजा दे दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अंपायर से बहस करना विराट कोहली को पड़ा भारी
  • विराट कोहली को मिली सजा
  • मैच फीस में 50 प्रतिशत की कटौती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) को अंपायर से बहस करने की सजा मिली है। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार रात खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में विराट कोहली आउट हुए लेकिन उनका लगा कि वो नो-बॉल थी, विराट अंपायर के आउट दिए जाने से नाखुश थे और उनसे बहस भी की। इसको लेकर अब विराट कोहली के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

IPL 2024, Virat Kohli Fined For Arguing With Umpire

विराट कोहली की अंपायर से हुई बहस (AP)

आरसीबी और केकेआर मैच के दौरान जब बैंगलोर की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी, तभी विराट कोहली को हर्षित राणा ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। लेकिन विराट ने सवाल उठाया कि ये नो-बॉल थी। विराट ने रिव्यू लिया लेकिन टीवी अंपायर ने भी विराट को आउट घोषित कर दिया जिस बीच अंपायर से भी विराट कोहली की बहस होती देखी गई।

End of Feed