Remark on Virat RCB: ट्रॉफी न जीत पाना नहीं, ये है IPL में विराट कोहली का सबसे बड़ा दाग

RCB Not Win IPL a remark on Virat : आईपीएल में आज विराट कोहली का 250वां मैच है। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में किसी एक टीम से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में उन्होंने सबकुछ हासिल किया जो किसी खिलाड़ी को महान बनाता है सिवाय ट्रॉफी को छोड़कर।

Remark on Virat RCB: विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। यह उनके आईपीएल करियर का 250वां मैच है। वह आईपीएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिसने अपने सभी मैच एक ही टीम से खेले हैं और एक टीम ने 250 मैच खेलने के मामले में उन्होंने इतिहास रच दिया। 17 साल के आईपीएल इतिहास में विराट ने हर वो चीज हासिल की है जो एक खिलाड़ी को खास और महान बनाती है।

Virat kohli ka ipl daag.

विराट कोहली का आईपीएल में सबसे बड़ा दाग (साभार-TNN)

आईपीएल में सभी बड़े रिकॉर्ड कोहली के नाम

सबसे ज्यादा रन की बात हो या फिर सबसे ज्यादा शतक लगाने की विराट का नाम टॉप पर है। विराट ने आईपीएल में सर्वाधिक 8 शतक लगाए हैं जबकि सर्वाधिक 7,897 रन भी उन्हीं के नाम है। इतना ही नहीं एक सीजन में सर्वाधिक 973 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है। वह आईपीएल में तीन टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। वह चार सीजन (2013,2016,2023 और 2024) में 600 प्लस रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

End of Feed