विराट कोहली ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी, बना दिया वनडे में यूनिक रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही रिकी पोंटिंग की बराबरी की। कोहली 74 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

विराट कोहली की 74 रन की पारी के दम पर भारत ने बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। कोहली ने 35 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस पारी के साथ ही कोहली विदेश में सर्वाधिक फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए। यह विदेश में उनका 29वां अर्धशतक था। इसके अलावा उनके नाम 21 शतक भी है। ऐसे में विराट कोहली विदेश में 50 फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोई भी क्रिकेटर आज से पहले यह कारनामा नहीं कर पाया था।

virat kohli

विराट कोहली (साभार-X)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा हैं। संगकारा के नाम विदेश में 45 फिफ्टी प्लस का स्कोर है। उन्होंने 140 वनडे में यह कारनामा किया था।

End of Feed