विराट कोहली ने स्पेशल अंदाज में एबी डिविलियर्स को दी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की बधाई

विराट कोहली ने आरसीबी में साथी खिलाड़ी रहे एबी डिविलियर्स को आईसीसी द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की बधाई स्पेशल अंदाज में खुला पत्र लिखकर दी है। जानिए एबीडी के गुणगान में विराट ने क्या-क्या कहा?

दुबई: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने जिन खिलाड़ियों के साथ वह खेले उनमें एबी डिविलियर्स को बुधवार को ‘सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर’ करार दिया। दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी डिविलियर्स को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में इंग्लैंड के दिग्गज एलिस्टेयर कुक और भारत की नीतू डेविड के साथ शामिल किया गया।

Virat Kohli Ab Devillers

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (साभार IPL/BCCI)

आप हॉल ऑफ फेम के पूरी तरह हैं हकदार

एक खुले पत्र में कोहली ने आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अपने पूर्व साथी की जमकर तारीफ की। कोहली ने लिखा,'आप अपनी जगह के पूरी तरह हकदार हैं- आखिरकार, हॉल ऑफ फेम खेल पर आपके प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है और आपका योगदान वाकई अद्वितीय रहा है। लोग हमेशा आपकी क्षमता के बारे में बात करते रहे हैं और यह सही भी है। आप सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं जिनके साथ मैंने खेला, आप निश्चित रूप से नंबर एक हैं।'

End of Feed