Video: विराट कोहली ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद जिस तरह मनाया जश्‍न, वो पहले कभी नहीं देखा होगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:44 AM IST

Virat Kohli celebration at presentation ceremony: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व टी20 इंटरनेशनल मैच में प्रेजेंटेशन सेरेमनी के बाद अनोखे अंदाज में जश्‍न मनाया। खिलाड़‍ियों के पास पहुंचने के बाद कोहली ने आरसीबी के साथी ग्‍लेन मैक्‍सवेल के साथ जोरदार ठहाका लगाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
  • विराट कोहली को एनरजेटिक प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गयाकोहली ने अनोखे अंदाज में जश्‍न मनाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है

हैदराबाद: विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से भारत ने तीसरे व अतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव के साथ शानदार साझेदारी की और मैदान के चारों कोने में शॉट घुमाए। पूर्व कप्‍तान ने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले, जिसे देखकर फैंस के मुंह से वाह निकला। विराट कोहली अपने फुर्तीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली

मैच के बाद भी वो ऊर्जा से भरे हुए नजर आए और इसी कारण उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोहली को मैच के बाद प्रेजेंटेश सेरेमनी में एनरजेटिक प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली ने अवॉर्ड लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्‍न मनाया, जो वायरल हो गया है। कोहली ने अवॉर्ड लेने के बाद तेजी से साथी खिलाड़‍ियों की तरफ दौड़ लगाई। इस तरह उन्‍होंने दिखाया कि वो एनर्जी से भरे हुए हैं।

End of Feed