चैंपियंस ट्रॉफी में विराट तोड़ देगा यह बड़ा रिकॉर्ड, गेल ने की भविष्यवाणी

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्रिस गेल ने विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विराट की फॉर्म ज्यादा चिंता की बात नहीं है। वह दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देंगे।

Champions Trophy 2025: वेस्टइंडीज के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने पहली बार विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कोहली के बहुत अच्छे मित्र गेल का मानना है कि वह भले ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हों लेकिन अब भी विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को कटक में खेले गए दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में केवल पांच रन बनाए।

Virat Kohli And Chris Gayle

विराट कोहली और क्रिस गेल (साभार-IPL-X)

लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोहली के साथ खेल चुके गेल भारतीय बल्लेबाज की खराब फॉर्म से परेशान नहीं हैं। गेल ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। विराट कोहली अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। आंकड़े इस बात का सबूत हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सभी तरह के प्रारूप में कितने शतक लगाए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी क्रिकेटर इस तरह के दौर से गुजरते रहते हैं। मैं जानता हूं कि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन ऐसा होता रहता है। उन्हें खुद पर भरोसा रखकर वापसी करनी होगी।’’

End of Feed