साल 2022 के आखिरी दिन विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 10:44 AM IST

विराट कोहली पिछले कुछ सालों से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं बावजूद इसके उन्होंने साल 2022 का अंत भारत के नंबर एक वनडे बैटर के रूप में किया और सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा बार ऐसा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2022 बहुत खास नहीं रहा। तीन सालों से चला आ रहा उनका अंतरराष्ट्रीय शतकों का सूखा खत्म हो गया लेकिन विराट पूरे साल वो धमाल नहीं मचा सके जिसके लिए वो जाने जाते हैं। साल का अंत होते-होते विराट कोहली अपने पुराने फॉर्म को हासिल करते दिखे। टी20 एशिया कप और टी20 विश्व कप में उनका जाना पहचाना रूप दिखाई दिया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 की मेलबर्न में जीत साल 2022 की उनकी सबसे बड़ी और यादगार उपलब्धि रही।

Virat-Kohli

विराट कोहली(साभार BCCI)

सबसे ज्यादा बार नंबर वन बैटर के रूप में किया साल का अंतसाल 2023 में टीम इंडिया को अपने ही घर पर वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है। ऐसे में टीम को विश्व चैंपियन बनाने का भार एक बार फिर विराट कोहली के मजबूत कंधों पर होगा। विराट ने साल 2022 का अंत साल 2023 का आगाज भारत के टॉप रैंक वनडे बल्लेबाज के रूप में की है। साल के आखिरी दिन विराट कोहली वनडे रैकिंग में 8वें पायदान पर रहे। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार भारत के टॉप रैंक बल्लेबाज के रूप में साल का अंत करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed