विराट कोहली ने तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में जड़ा शतक, दिग्‍गज बल्‍लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 10, 2022, 03:01 PM IST

Virat Kohli century against Bangladesh in 3rd odi: भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली ने बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में शतक जमाकर बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली ने 85 गेंदों में 11 चौके और एक छक्‍के की मदद से अपना 72वां सैकड़ा पूरा किया। विराट कोहली ने दिग्‍गज बल्‍लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर का 72वां शतक जमाया
  • विराट कोहली ने बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने करियर का 44वां वनडे शतक जड़ा
  • विराट कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

चट्टोग्राम: भारत (India Cricket team) के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार को बांग्‍लादेश (Bangladesh Cricket team) के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे में शतक जमाकर बेहद खास उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने अगस्‍त 2019 के बाद पहला वनडे शतक जमाया और एक महान बल्‍लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली के करियर का यह 72वां वनडे शतक है और इसके साथ ही वो अंतरराष्‍ट्रीय करियर में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

century kohli

विराट कोहली

कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर 71 शतक जमाए हैं। वैसे, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जमाए हैं। कोहली ने बांग्‍लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में केवल 85 गेंदों में 11 चौके और एक छक्‍के की मदद से अपना सैकड़ा पूरा किया। इबादत हुसैन द्वारा किए जा रहे 39वें ओवर की चौथी गेंद पर कोहली ने फाइन लेग की दिशा में छक्‍का जमाकर शतक पूरा किया।

End of Feed