विराट कोहली का नया कीर्तिमान, दो T20 WC में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्‍लेबाज

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 13, 2022, 06:13 PM IST

Virat Kohli highest run scorer in t20 world cup 2022: विराट कोहली ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में 6 मैचों में 296 रन बनाए और इतिहास रच दिया। भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली दो टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बने हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में 6 मैचों में 296 रन बनाए
  • विराट कोहली ने 2014 टी20 वर्ल्‍ड कप में भी सबसे ज्‍यादा रन बनाए थे
  • भारत के सूर्यकुमार यादव देश के दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे

नई दिल्‍ली: भारत (India Cricket team) के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड स्‍थापित किया है। कोहली दो टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 में 6 मैचों में 296 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। इंग्‍लैंड (England Cricket team) के जोस बटलर (Jos Buttler) और एलेक्‍स हेल्‍स (Alex Hales) के पास कोहली को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन फाइनल में दोनों बल्‍लेबाज जल्‍दी आउट हो गए और मौका चूक गए।

विराट कोहली

जोस बटलर फाइनल में पाकिस्‍तान के खिलाफ 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं एलेक्‍स हेल्‍स 1 रन बनाकर डगआउट लौट गए। जोस बटलर ने मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में 225 रन बनाए और वो कोहली से 71 रन पीछे रहे। एलेक्‍स हेल्‍स 6 मैचों में 212 रन ही बना सके। टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 की बात करें तो विराट कोहली के बाद सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में नीदरलैंड्स के मैक्‍स ओ डाउड दूसरे स्‍थान पर रहे। डाउड ने 8 मैचों में 242 रन बनाए। इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर भारत के सूर्यकुमार यादव काबिज हैं। सूर्या ने 6 मैचों में 239 रन बनाए।

End of Feed