Virat Kohli's Record: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किंग ऑफ चेज के नाम दर्ज हुई एक और बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के लिए 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में 8 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Virat Kohli 8000 ODI Runs While Chasing: विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां मैदान पर उनके खड़े होते ही बल्ले से रिकॉर्ड्स अपने निकलने लगते हैं। ऐसा ही मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान भी हुआ। विराट ने जीत के लिए 265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जैसे ही 21 रन के आंकड़े को पार किया वो वनडे क्रिकेट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 हजार रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे प्लेयर बन गए। खबर लिखे जाने तक विराट 50(54) रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट ने 53 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Virat Kohli

विराट कोहली

बने चेज करते हुए दूसरे 8 हजारी

विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 हजार वनडे रन करियर के 301वें मैच की 289वीं पारी में हासिल की। खबर लिखे जाने तक विराट के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 166 वनडे मैच की 159 पारियों में 35 बार नाबाद रहते हुए 8029* रन 64.64 के औसत और 92.28 के स्ट्राइक रेट से बना लिए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने 28 शतक और 41 अर्धशतक जड़े हैं। जो उनके कुल शतकों और अर्धशतकों से आधे से ज्यादा हैं। हाल की में वनडे में 14 हजार रन पूरे करने वाले विराट के कुल रन का लगभग 57 प्रतिशत है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 183 रन है।

End of Feed