IPL 2024: विराट कोहली फिर बने आरसीबी की दीवार, शतक से चूके लेकिन बने सीजन में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए सीजन का पांचवां अर्धशतक जड़ते हुए 600 रन के आंकड़े को पार कर लिया। मौजूदा सीजन में विराट इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक से चूके
  • धर्मशाला में खेली 47 गेंद में 92 रन की आतिशी पारी
  • स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों को फिर दिया करारा जवाब

धर्मशाला: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का शानदार फॉर्म गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ जारी रहा। विराट ने पंजाब के खिलाफ खराब शुरुआत की और डेब्यू कर रहे विद्दवथ कावेरप्पा के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। तीन ओवर में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए विराट ने सीजन का पांचवां अर्धशतक 32 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से जड़ दिया। विराट कोहली 47 गेंद पर 92 रन बनाकर आउट हुए। पारी के 18वें ओवर में विराट ने अर्शदीप की गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ने की कोशिश की और बाउंड्री पर रायली रूसो के हाथों लपके गए। उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जड़े। विराट कोहली ने 195.74 के स्ट्राइक रेट के साथ पंजाब के खिलाफ रन बनाए।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

सीजन में पूरे किए 600 रन

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान सीजन में 600 रन भी पूरे कर लिए। वो आईपीएल 2024 में 600 रन के आंकड़े को छूने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने 12 मैच की 12 पारियों में एक शतक और 5 अर्धशतक की मदद से ये मुकाम हासिल किया है। विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में 12 मैच में तीन बार नाबाद रहते हुए 634 रन 70.44 के औसत और 153.51 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। विराट का सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 113 रन रहा है। वो आईपीएल के 17वें सीजन में 55 चौके के साथ-साथ 30 छक्के भी जड़ चुके हैं।

End of Feed