Virat Kohli World Record: विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बने वनडे इतिहास के सबसे तेज 14 हजारी

विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गति से 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 19 साल पहले बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दुबई: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और किंग ऑफ चेज के नाम से विख्यात विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अहम मुकाबले के दौरान एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जैसे ही विराट कोहली ने अपनी पारी में 15 रन के आंकड़े को पार किया वो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गति से 14 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। विराट ने हारिस रऊफ की गेंद पर कवर की दिशा में शानदार चौका जड़कर अपने 14 हजार रन पूरे किए।

Virat Kohli

विराट कोहली

बड़े अंतर से तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। विराट ने सचिन तेंदुलकर को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए 359 मैच की 350 पारियां खेलनी पड़ी थीं। वहीं विराट कोहली को इसके लिए 299 मैच की 287 पारियां खेलनी पड़ी। इस लिहाज से देखें तो विराट ने सचिन तेंदुलकर 53 पारियों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

End of Feed