Virat vs Konstas: मैदान पर कोहली और कोन्सटास के बीच हुआ टकराव, क्या विराट पर लग सकता है बैन, देखिए वीडियो

Virat Kohli vs Sam Konstas: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में आज से शुरू हुए बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच (चौथा टेस्ट) के पहले दिन 19 वर्षीय बल्लेबाज सैम कोन्सटास जो अपना डेब्यू कर रहे हैं, उनका विराट कोहली से टकराव हो गया। दोनों के बीच तनातनी मैदान के बीच में देखी गई। इसके बाद खबरें हैं कि विराट पर प्रतिबंध भी लग सकता है। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट मैच
  • विराट और कोन्सटास के बीच हुई तनातनी
  • क्या विराट कोहली पर लग सकता है बैन

IND vs AUS 4th Test: भारत के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और ऑस्ट्रेलिया के नए खिलाड़ी सैम कोन्स्टास (Sam Konstas) के बीच मेलबर्न में शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच के पहले सत्र में पिच के बीच में बहस हो गई। यह घटना सुबह 10वें ओवर के बाद घटी जब ओवरों के बीच पिच पर घूमते समय कोहली और कोन्स्टास के कंधे टकरा गए।

IND vs AUS 4th Test, Virat Kohli Sam Konstas Confrontation

विराट कोहली और सैम कॉन्सटास के बीच तनातनी (AP)

दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत पीछे मुड़कर देखा, तभी कोन्स्टास के ओपनिंग पार्टनर उस्मान ख्वाजा बीच में आ गए, हालांकि यह कहासुनी उतनी देर तक नहीं चली। बाद में सत्र में सामने आए रिप्ले से पता चला कि कोन्स्टास क्रीज से घूम गए थे और सीधे दूसरे छोर की ओर चल रहे थे, जबकि कोहली गेंद को हाथ में उछालते हुए पिच के बाहर से सीधे कोन्स्टास की ओर गए और उनसे टकरा गए।

End of Feed