IND vs AUS: 224 दिन बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित-विराट की वापसी रही फीकी, खाता भी नहीं खोल पाए कोहली

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में वापसी कर रहे विराट और रोहित के लिए फीकी रही। दोनों सस्ते में आउट हो गए। भारत ने 25 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिए। सलामी बल्लेबाज ने इससे पहले 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था, जिसमें बतौर कप्तान भारत को खिताब जिताया।

IND vs AUS: पर्थ में 224 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले रोहित-विराट को लेकर फैंस में गजब का उत्साह था, लेकिन जल्द ही उन्हें निराशा हाथ लगी, जब दोनों सस्ते में चलते बने। दीपावली से ठीक एक दिन पहले खेले जा रहे इस मुकाबले में रोहित अपने बल्ले से आतिशी पारी नहीं खेल सके। रोहित सिर्फ 14 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में महज 1 ही चौका देखने को मिला। उन्हें जोश हेजलवुड ने मैट रेनशॉ के हाथों स्लिप में कैच आउट कराया। रोहित शर्मा 224 दिनों के बाद वनडे टीम में शामिल हुए थे। सलामी बल्लेबाज ने इससे पहले 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था, जिसमें बतौर कप्तान भारत को खिताब जिताया।

Rohit Sharma and Rohit Sharma

रोहित शर्मा और विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला रोहित शर्मा के लिए बेहद खास था। यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना पाए। वह इस मुकाम को छूने वाले पांचवें भारतीय हैं। रोहित ने भारत की ओर से 67 टेस्ट, 159 टी20 और 274 वनडे मैच खेले हैं। रोहित के अलावा विराट कोहली की भी वापसी फिकी रही। विराट 8 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने आउट किया। यह 39वां मौका है जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

End of Feed