IND vs PAK: पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने अपनी टीम को दी चेतावनी, कहा-ये दो भारतीय छीन सकते हैं जीत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 8, 2024, 07:28 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंड ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के महामुकाबले से पहले अपनी टीम को चेतावनी देकर कहा है कि दो भारतीय खिलाड़ी उनसे जीत छीन सकते हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा?

नई दिल्ली: पाकिस्तान के ऑलराउंडर फवाद आलम ने कहा कि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को अगर रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच में भारत को हराकर टी20विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों पर लगाम लगानी होगी। भारत ने जहां आयरलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की वहीं पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका से सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

Indian Cricket Team

भारतीय क्रिकेट टीम

विराट और बुमराह छोड़ेंगे मैच में अपनी छाप

आलम में पीटीआई वीडियो से कहा,'विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह अपने अपार अनुभव और कौशल के कारण भारत की तरफ से मैच में अपनी छाप छोड़ेंगे। वे बड़ी आसानी से पाकिस्तान से मैच छीन सकते हैं। एक टीम के रूप में भारत बेहद संतुलित है और उनसे पार पाना वास्तव में बेहद मुश्किल होगा।'

End of Feed