VIDEO: 'देख रहा है ना बिनोद', मुकेश कुमार को टीम इंडिया से बुलावा, साथी खिलाड़ियों ने मनाया जोरदार जश्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:15 PM IST

Mukesh Kumar's call-up to Indian squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। दो खिलाड़ियों को पहली बार भारत के स्क्वाड में में जगह मिली, जिसमें मुकेश कुमार का नाम भी शामिल है।

बीसीसीआई ने 6 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय टीम का ऐलान किया है। वनडे सीरीज की अगुवाई शिखर धवन करेंगे। बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार को पहली बार राष्ट्रीय टीम से बुलावा आया है। मुकेश के जैसे ही टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बनाने की सूचना सामने आई तो उनके साथी खिलाड़ी खुशी से फूले नहीं समाए। बस में जश्न का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

VIDEO: 'देख रहा है ना बिनोद', मुकेश कुमार को टीम इंडिया से बुलावा, साथी खिलाड़ियों ने मनाया जोरदार जश्न

मुकेश का चयन तब हुआ जब वह सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में ईरानी कप 2022 मैच में शेष भारत टीम के लिए खेल रहे थे। जैसे ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम की घोषणा की तो उनके साथी खिलाड़ियों ने स्टेडियम से होटल वापस जाते समय बस में जोरदार जश्न मनाया। सरफराज खान द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश का 16 सदस्यीय टीम में नाम आने पर खिलाड़ी खुशी से झूम उठते हैं। उमरान मलिक कहते हैं 'देख रहा है ना बिनोद', जिसके बाद खिलाड़ी जोर-जोर से हिप हिप हुर्रे चिल्लाने लगते हैं।

End of Feed