VIRAL VIDEO: 102 साल के क्रिकेटर को खेलते देखकर आप भी कहेंगे वाह..वोट भी डालने गए

Inspirational Viral Video Of 102 Year Old Cricketer: आज कल तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन उनमें कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो मिसाल पेश करने वाले व लोगों को प्रेरित करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो जम्मू-कश्मीर के 102 वर्षीय हाजी करम दीन का सोशल मीडिया पर वायरल है। आप भी देखकर कहेंगे वाह।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर के 102 वर्षीय हाजी करम दीन
  • हाजी इस उम्र में भी खेलते हैं क्रिकेट
  • वोट डालने भी गए थे हाजी करम दीन

Viral Video Of 102 Year Old Cricketer: किसी ने सही कहा है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है और कुछ नहीं..जम्मू-कश्मीर के हाजी करम दीन (Haji Karam Din) इस बात को बखूबी साबित करते नजर आ रहे हैं। हाजी करम दीन की उम्र 102 साल है, लेकिन उनके हौसले किसी युवा जैसे ही हैं। उनका एक ताजा वीडियो वायरल हुआ जिसमें हाजी क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

Viral Video Of 102 Year Old Cricketer Haji Karam Din

हाजी करम दीन का वीडियो हुआ वायरल (ANI)

हाजी करम दीन जम्मू-कश्मीर के रियासी से ताल्लुक रखते हैं। वो अपनी उम्र को खुद पर हावी होने नहीं दे रहे हैं। वो युवा खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ जाते हैं और इस तरह वो युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। अब भी हाजी कोशिश करते हैं कि उनकी फिटनेस बनी रहे और वो पूरी तरह हर काम में एक्टिव रहें।

End of Feed