एक बार फिर बिगड़ी पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। दरअसल सचिन तेंदुलकर के बचपन के मित्र और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें शनिवार देर रात निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। रिपोर्ट की मानें तो शनिवार देर रात उन्हें फिर थाने स्थित आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट में कहा जा जा रहा है कि उनकी हालत अब भी स्थिर बनी हुई है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सचिन से मुलाकात की उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस उनके मदद को लेकर सवाल उठा रहे थे। इस वीडियो के बाहर आने के बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मदद का भरोसा जताया था।

vinod Kambli

विनोद कांबली (साभार-IANS)

उन्होंने कहा था कि 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों के लिए यह पोते के समान हैं और सबको इनकी मदद करनी चाहिए। इसके बाद उनकी मदद के लिए कपिल देव भी आगे आए थे। उन्होंने कहा था कि वह मदद करने के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या कांबली रिहैब जाना चाहते हैं।

End of Feed