IPL 2025: होता है प्राइस टैग का असर, केकेआर की रणनीति पर बोले उप-कप्तान अय्यर

IPL 2025: आईपीएल 2025 शुरू होने में 10 दिन से भी कम का वक्त बचा है। इससे पहले केकेआर ने अपनी रणनीतियों के बारे में बात की। केकेआर के उप-कप्तान और मेंटॉर ड्वेन ब्रावो ने भी टीम के बारे में बात की। वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने माना कि आईपीएल 2025 से पहले उन पर बड़ी कीमत का दबाव है। पिछले साल की नीलामी में उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, जिससे वह आईपीएल (IPL)इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस सीजन में केकेआर की कप्तानी संभालेंगे। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे, टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और अय्यर ने टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए।

Venkatesh Iyer React His Price Tag Pressure

वेंकटेश अय्यर केकेआर (साभार-x)

अय्यर बड़ी कीमत में खरीदे गए थे। वह ब्रावो के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "ब्रावो टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके पास अपार अनुभव है और अनुभव से बड़ी कोई चीज नहीं होती। उन्होंने वेस्टइंडीज और विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए कई मैच जिताए हैं।"जब उनसे बड़ी कीमत के दबाव को लेकर सवाल किया गया, तो अय्यर ने स्पष्ट रूप से कहा, "हां, यह दबाव होता है, लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता। हालांकि, जब आईपीएल शुरू होता है, तो यह मायने नहीं रखता। मैदान पर हम सभी टीम के लिए खेलते हैं और जीत ही सबसे महत्वपूर्ण होती है।"

End of Feed