गेंदबाजी में पचासा के करीब वरुण चक्रवर्ती, विकेट लेते ही खास क्लब में होंगे शामिल

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज तीसरा मुकाबला होना है। इस मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती के पास खास क्लब में शामिल होने का मौका है। दो मैच में वरुण 4 विकेट चटका चुके हैं।

India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को धर्मशाला में खेला जाना है। भारतीय टीम के रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस मुकाबले में टी20 में सबसे तेज गति से 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन सकते हैं। वरुण चक्रवर्ती ने 31 टी20 मैचों में 49 विकेट हासिल किए हैं। धर्मशाला टी20 उनके करियर का 32वां मैच होगा। अगर वह 1 विकेट लेने में भी कामयाब होते हैं, तो उनके विकेटों की संख्या 50 हो जाएगी। वह टी20 में 50 विकेट लेने वाले भारत के 12वें गेंदबाज बन जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 2 टी20 मैचों में वरुण ने 4 विकेट हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन को देखते हुए पूरी संभावना है कि धर्मशाला में वह 50 विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं।

IND vs SA

वरुण चक्रवर्ती (साभार-BCCI)

भारत की तरफ से सबसे तेज 50 टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड कुलदीप यादव के नाम है। कुलदीप ने 30 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अर्शदीप सिंह ने 33, रवि बिश्नोई ने 33, युजवेंद्र चहल ने 34, और जसप्रीत बुमराह ने 41 मैचों में 50 विकेट लिए थे।

End of Feed