TNPL 2023: आईपीएल के 16वे सीजन में तहलका मचाने वाले केकेआर के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने घरेलू लीग तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सनसनी मचा दी है। उन्होंने लीग तीन मैचों में कुल 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वे तीन मैचों में से दो बार तीन-तीन विकेट लेने में सफल रहे हैं। लीग के 11वें मुकाबले में डिंडीगुल ड्रेगन और चेपक सुपर गिल्लीज के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टेस्ट नंबर-1 रवि अश्विन की टीम डिंडीगुल ड्रेगन ने रोमांचक मुकाबले में नारायण जगदीशन की टीम चेपक सुपर गिल्लीज को एक रन से हराया।
जीत के बाद जश्न मनाते हुए डिंडीगुल ड्रेगन के खिलाड़ी। (फोटो- तमिलनाडु प्रीमियर लीग)
वरुण को इन टीमों के खिलाफ मिली सफलमा
केकेआर के स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में तीन मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं और सभी मैचों में उनको सफलता मिली है। वरुण की टीम का पहला मुकाबला त्रिची टीम से हुआ। इस मुकाबले में वरुण ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इसी तरह दूसरा मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स से हुआ। इस दौरान 23 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, तीसरे मैच में वरुण ने चेपक के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया।
लगातार तीन मैच जीतने वाली इकलौती टीम
डिंडीगुल ड्रेगन की टीम लीग में जीत की रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रही है। टीम ने लीग में तीन मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत हासिल की है। डिंडीगुल ड्रेगन 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, चेपक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए रवि अश्विन की टीम ने 9 विकेट पर 170 रन बनाए। आदित्य गणेश ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि कप्तान रवि अश्विन महज एक रन पर आउट हो गए। जवाब में खेलने उतरी चेपक की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना सकी। बाबा अपराजीत ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए।
