SRH vs RR मैच से पहले ही हैदराबाद में आया वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान, लगाए छक्के पे छक्का, देखें Video

Vaibhav Suryavanshi Six Video: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ही वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान देखने को मिला। राजस्थान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी जमकर छक्के लगा रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi Six Video: दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी लीग आईपीएल के 19वें संस्करण में आज 21वां मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) से होगा। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही हैदराबाद में वैभव सूर्यवंशी नाम का तूफान देखने को मिला। राजस्थान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी जमकर छक्के लगा रहे हैं।

Vaibhav Sooryavanshi (17)

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो (फोटो साभार- rajasthanroyals)

हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले ही वैभव ने जड़े छक्के पर छक्का

दरअसल, वैभव सूर्यवंंशी लंबे-लंबे छक्के अभ्यास मैच में लगा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव को अलग-अलग बॉलर बॉल डाल रहे हैं और वह स्टंप के पास खड़े-खड़े लंबे-लंबे छक्के मार रहे हैं। वैभव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैभव आज के मैच के लिए कितने तैयार हैं। इस वीडियो वैभव जिस तरह के छक्के मार रहे हैं, उसे देखकर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों में जरूर बेचैनी पैदा हो गई होगी। देखें वीडियो-

End of Feed