IPL 2026 से पहले टेंशन में वैभव सूर्यवंशी, बल्ला नहीं अब पेन से दिखाना होगा दम

क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों को तनाव देने वाले वैभव सूर्यवंशी अब खुद टेंशन में हैं। इस बार उनके हाथ में बल्ला नहीं बल्कि पेन और कंपास है और वह बोर्ड एग्जाम देने के लिए तैयार हैं। 17 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, जिसमें वैभव भी हिस्सा लेंगे।

हाथ में बल्ला हो तो वैभव सूर्यवंशी के सामने गेंदबाज खौफ में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला उल्टा है। वैभव के हाथ में बैट-बॉल नहीं बल्कि पेन और कंपास रहने वाला है। यही कारण है कि गेंदबाजों के लिए डर का पर्याय बन चुके वैभव खुद अब टेंशन में हैं। दरअसल वैभव अब अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने और क्रिकेट जगत की चकाचौंध से दूर एक सामान्य छात्र का जीवन जीने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर ने इस बात की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने बताया कि वैभव को बाकी छात्रों की तरह ही ट्रीट किया जाएगा और उन्हें अलग से कोई तरजीह नहीं दी जाएगी।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-x)

“क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी हमारे स्कूल में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। उन्हें अपना एडमिट कार्ड मिल चुका है। चाहे शिक्षक हों, छात्र हों या अभिभावक, उनके आने से सभी में उत्साह है। हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की है, क्योंकि वह अभी भी छात्र हैं और परीक्षा देंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों को परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव ने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की पारी खेली थी, जहां उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे।

End of Feed