U19 World Cup 2026 Champion: मात-पिता को नहीं...वैभव सूर्यवंशी ने इन्हें डेडिकेट किया अपना प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड

टीम इंडिया की छठी खिताबी जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी ने जानिए किसे डेडिकेट किया अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड?

Vaibhav Suryavabshi Become Player of the Tournament U19 World Cup 2026: भारत की अंडर-19 टीम ने हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से पटखनी देकर छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया। भारत इंग्लैंड को हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी की 80 गेंद में 175 रन की धुंआधार पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 311 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए मिले 412 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड की टीम हासिल नहीं कर सकी और 40.2 ओवर में 311 रन बना सकी।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट ICC X)

फाइनल में बने प्लेयर ऑफ द मैच

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 175 रन की आतिशी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े। उन्होंने 175 में से 150 रन 30 गेंद में जड़ दिए। उन्होंने फाइनल में 55 गेंद में अपना शतक 8 चौके और 8 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद 71 गेंद में 12 चौके और 13 छक्के की मदद से 150 रन के आंकड़े को पार कर लिया। वैभव 80 गेंद में 175 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे और इसी दौरान टीम की खिताबी जीत तकरीबन पक्की कर दी। इस पारी के लिए वैभव को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

End of Feed