वैभव सूर्यवंशी ने रचा आरसीबी के खिलाफ इतिहास, बने आतिशी कारनामा करने वाले पहले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए धमाल जारी है। वैभव ने मौजूदा सीजन में चेन्नई के बाद आरसीबी के खिलाफ महज 15 गेंद में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए कैसा रहा वैभव की पारी की हाल?

Vaibhav Suryavanshi Played 26 balls 78 runs knock against RCB: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी आतिशी बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और महज 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वैभव ने अपना अर्धशतक 7 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया। उनकी आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान ने 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन का स्कोर 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खड़ा कर दिया। यह राजस्थान का आईपीएल इतिहास में पॉवरप्ले में बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। वैभव 26 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े। वैभव जब आउट हुए तब राजस्थान ने 8.1 ओवर में 129 रन बना लिए थे।

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

बने आईपीएल में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में आईपीएल में दूसरा अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वैभव आईपीएल में 15 या उससे कम गेंद में दो अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनके नाम पहले ही साझा रूप से आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक दर्ज था। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 15 गेंद में मौजूदा सीजन में अर्धशतक जड़ा था और अब ये धमाल आरसीबी के खिलाफ किया है। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है। जायसवाल ने साल 2023 में केकेआर के खिलाफ 13 गेंद में पचासा जड़ा था। इसके बाद दूसरे स्थान पर केएल राहुल ने जिन्होंने 14 गेंद में दिल्ली के खिलाफ फिप्टी जड़ी थी। तीसरे स्थान पर वैभव के साथ यूसुफ पठान हैं जिन्होंने केकेआर के लिए हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंद में पचासा जड़ा था।

End of Feed