वैभव सूर्यवंशी को इस दिन मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका, भारत के पूर्व सेलेक्टर ने कर दी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की टीम के साथ ब्रिटेन दौरे पर गए वेंगसरकर ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिलेगा।

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं। वेंगसरकर का मानना है कि सूर्यवंशी की बल्लेबाजी में जो खास बात है, वह उनका जबरदस्त हैंड-आई कोऑर्डिनेशन है, जो उनकी पारी को अविश्वसनीय बना देता है। मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) की टीम के साथ ब्रिटेन दौरे पर गए वेंगसरकर ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर वैभव को भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिलेगा। और जब भी मौका मिलेगा, यह युवा बल्लेबाज उसे दोनों हाथों से भुनाएगा।

Vaibhav (10)

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav/Instagram)

वेंगसरकर ने की वैभव की तारीफ

वेंगसरकर ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, “वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी वाकई हैरत में डालने वाली है। उसमें अपार क्षमता है। वह कुछ ऐसे शॉट खेलता है जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है।” पूर्व चयनकर्ता के मुताबिक वैभव की बल्लेबाजी की शैली सबसे अलग है। शानदार बैट स्विंग और बेहतरीन हैंड-आई कोऑर्डिनेशन के दम पर वह आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा देता है। टी20 फॉर्मेट में वैभव पहले ही अपना दम दिखा चुका है।

End of Feed