वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू में बनाए 14, जानिए सचिन ने अपने डेब्यू पर बनाए थे कितने रन

Vaibhav Sooryavanshi Debut: इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर दुनिया के टॉप गेंदबाजों के सामने उतरना किसी भी युवा के लिए आसान नहीं होता। वैभव ने न सिर्फ मैदान पर कदम रखा, बल्कि दो गेंदों को स्टैंड में भी पहुंचाया। यह दिखाता है कि भले ही उनकी उम्र कम हो, लेकिन उनके अंदर हौसला पूरा है।

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच से टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने अपने पहले मैच 10 गेंदें खेलीं और मात्र 14 रन बनाए। अपनी पारी में वैभव ने दो शानदार छक्के भी जड़े। उनके पहले मैच का रन देखकर ज्यादातर लोगों को लग सकता है कि उनकी शुरुआत फीकी रही, लेकिन जिस हालात में वैभव सूर्यवंशी खेले, वह इस 14 रन को खास बना देता है। इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर दुनिया के टॉप गेंदबाजों के सामने उतरना किसी भी युवा के लिए आसान नहीं होता। वैभव ने न सिर्फ मैदान पर कदम रखा, बल्कि दो गेंदों को स्टैंड में भी पहुंचाया। यह दिखाता है कि भले ही उनकी उम्र कम हो, लेकिन उनके अंदर हौसला पूरा है।

Sachin Vaibhav

सचिन तेंदुलकर बनाम वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- vaibhav_sooryavanshi09/ICC)

कैसा था सचिन तेंदुलकर का डेब्यू

ज्यादातर क्रिकेट फैंस अभी से कहने लगे हैं कि वैभव सूर्यवंशी आगे चलकर सचिन तेंदुलकर की तरह भारत का नाम रोशन करेंगे। बता दें कि सचिन ने 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने डेब्यू की पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए थे। इस हिसाब से वैभव ने सचिन से सिर्फ 1 रन कम बनाए। सचिन ने तब वसीम अकरम, वकार यूनुस और इमरान खान जैसे गेंदबाजों का सामना किया था। वह 15 रन बनाकर वकार यूनुस की गेंद पर बोल्ड हुए थे। इस दौरान एक बाउंसर उनकी नाक पर भी लगी थी। जिससे उनकी नाक से खून भी निकलने लगा था, इसके बावजूद वह क्रीज पर डटे रहे। डेब्यू में 15 रन बनाने वाले सचिन आगे चलकर 100 इंटरनेशनल शतक और 34,357 रन के साथ लीजेंड बन गए।

End of Feed