Vaibhav Sooryavanshi Bowling Video: बल्ले से नहीं गेंदबाजी में चमके वैभव सूर्यवंशी, एक ही ओवर में चटकाए 2 विकेट

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा सितारों में शामिल 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी डेब्यू उतार-चढ़ाव वाला रहा। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वैभव पहली पारी में महज 6 गेंदें ही टिक सके। हालांकि, जब गेंदबाजी की बारी आई तो वह छा गए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Wicket Video: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं तो सुर्खियों में आ ही जाते हैं। ताजा मामला दलीप ट्रॉफी मैच का है जहां वो डेब्यू करते हुए बल्ले से फेल तो हुए, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने तहलका मचा दिया। वैभव ने गेंदबाजी करते हुए नॉर्थ ईस्ट टीम को भारी नुकसान पहुंचाया। वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

Vaibhav Duleep Trophy Wicket

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में चटकाए दो विकेट। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

ईशान किशन के उप-कप्तान के रूप में मैदान पर उतरे सूर्यवंशी से सभी को आक्रामक पारी की उम्मीद थी। उन्होंने अपनी चिर-परिचित शैली में शुरुआत करते हुए पहली ही गेंदों से आक्रामक रुख अपनाया और दो शानदार चौके (8 रन) जड़े। हालांकि, नॉर्थ ईस्ट जोन के तेज गेंदबाज विश्वोर्जित ने उनके इस आक्रमण पर जल्द ही विराम लगा दिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

End of Feed