अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमका वैभव का बल्ला, खेल दी ऐतिहासिक पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव ने केवल 55 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की जो भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक भी है। वह केवल 4 गेंद से सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए।

Vaibhav Sooryavanshi Century: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। बड़े मंच पर वैभव से ऐसी ही पारी की उम्मीद थी और उन्होंने भारत के करोंड़ों फैंस को निराश नहीं किया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है। इस पारी के साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने इतिहास रच दिया। वह शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 3 अर्धशतक लगा चुके वैभव ने इस पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वैभव ने अपनी फिफ्टी केवल 32 गेंद में 6 चौके 3 छक्कों की मदद से पूरी की थी। उन्होंने अर्धशतक से शतक तक का सफर केवल 23 गेंद में पूरा कर लिया।

Vaibhav Sooryavanshi century

वैभव सूर्यवंशी (साभार-BCCI)

अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। इस शतक के साथ वैभव ने अपना वह रिकॉर्ड कायम रखा है जिसके तहत वह जहां भी खेलें हैं शतक जड़ा है। इस पारी के साथ ही उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 300 रन भी पूरे कर लिए। अब 7 पारी में वैभव के नाम 364 रन हो गए हैं और वह अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

End of Feed