दोहा से समस्तीपुर तक जश्न, वैभव के परिवार वालों ने पटाखे जलाकर किया सेलिब्रेट (वीडियो)

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी के शोर को दोहा से समस्तीपुर तक महसूस किया जा सकता है। परिवार वालों ने इस खास लम्हे को अपने सेलिब्रेशन से और भी यादगार बना दिया। वैभव के बड़े भाई ने इस पल को अपने ही अंदाज में मनाया।

दोहा में वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी का शोर भले ही इंडिया ए की जीत के साथ थम गया, लेकिन इसकी गूंज समस्तीपुर बिहार तक अब भी सुनी जा सकती है। इंडिया ए ने वैभव की इस विस्फोटक पारी के दम पर 250 रन का लक्ष्य केवल 14.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव 53 गेंद में 204 रन बनाकर आउट हुए और इंडिया ए को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। उधर वैभव ने यूएई के खिलाफ लिस्ट ए करियर का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर इंडिया ए को रिकॉर्ड जीत दिलाई और इधर समस्तीपुर बिहार में उनके घर पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। परिवार वालों ने इस खास लम्हे को पटाखों की धूम के साथ सेलिब्रेट किया।

Vaibhav Sooryavanshi Family members celebration

वैभव सूर्यवंशी के परिवार का जश्न (साभार-X)

वैभव के परिवार में जश्न का माहौल

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन उनके परिवार वालों ने इसे और भी खास बना दिया। वैभव के बड़े भाई ने इस खास मौके को सेलिब्रेट करते हुए पटाखों से पूरे आसमान का जगमगा दिया। इस वीडियो में परिवार वालों का उत्साह साफ देखा जा सकता है। वैभव के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी इस वीडियो में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में क्या बच्चे क्या बूढ़े सब एक ही रंग में नजर आ रहे हैं।

End of Feed