बेंच पर बैठकर खिलाड़ी नहीं बनते, तानाशाही रवैया- वैभव को ना खिलाने पर फूटा कोच मनीष ओझा का गुस्सा

वैभव की लगातार हो रही अनदेखी पर उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने नाराजगी जताई है और टीम मैनेजमेंट का तानाशाह बताया है। उन्होंने स्पोर्ट्स नाउ से खास बातचीत में कहा है कि टीम मैनेजमेंट तानाशाह की तरह व्यवहार कर रही है।

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंदौर में हुए तीसरे मुकाबले में दो बदलाव तो किए, लेकिन वैभव को खेलने का मौका नहीं मिला। बाकी बचे दो मैच में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या यूं ही बेंच पर बैठकर पूरी सीरीज निकल जाएगी, कुछ निश्चित नहीं है। वैभव को मौका ना दिए जाने पर उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने स्पोर्ट्स नाउ से खास बातचीत की है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट पर तानाशाह होने का आरोप लगाया है।

MANISH OJHA COACH EXCLUVE

वैभव सूर्यवंशी और कोच मनीष ओझा (साभार-x)

लंबी रेस का घोड़ा है वैभव

मनीष ओझा ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा 'मेरे हिसाब से वैभव एक ऐसी आंधी है ना, उससे जो टकराएगा वो आज नहीं तो कल टूट जाएगा। ये आंधी 6 महीना, एक साल, दो साल, एक आईपीएल या दो आईपीएल नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाला है। आने वाले सालों तक आप उसके प्रदर्शन को उसी सितारे की तरह चमकता देखेंगे। हमारे बच्चे में इतनी क्षमता है कि वह डंके की चोट पर अपनी जगह बनाएगा।

End of Feed