VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने बदतमीजी करने वालों को दिया करारा जवाब, श्रीलंकाई दिग्गज का पैर छू कर लिया आशीर्वाद

श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए के साथ गए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिलहाल चर्चा में हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ एक मैच में विरोधी खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक वीडियो और वायरल हुआ जिसमें उन्होंने अपने संस्कार से बदतमीजी करने वालों को करारा जवाब दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी चर्चा में हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों से तीखी बहस होने पर फैंस ने वैभव का गुस्से वाला रूप देखा। हालांकि, इसके सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनका वही पुराना संस्कारी रूप दिखा। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और पहले कप्तान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Sooriyavanshi  Anura Tennekoon

वैभव सूर्यवंशी ने लिया श्रीलंकाई दिग्गज से आशीर्वाद। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुए मैच में मेजबान ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। इंडिया को सुपर ओवर में हार मिली और उस हार के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी ने वैभव पर टिप्पणी की। वैभव ने भी विरोधी खिलाड़ियों को उसी के अंदाज में जवाब दिया। हालांकि, वैभव की प्रतिक्रिया ज्यादा तीखी थी। उन्होंने खेल भावना को ठेस पहुंचाई, लेकिन लकीर को लांघने का काम पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की थी।

End of Feed