वैभव का शानदार फॉर्म जारी, जड़ा टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म जारी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी मुकाबले में एक बार फिर उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया। किशन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले वैभव के टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म जारी है। तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भी वैभव ने अर्धशतक जड़ा और टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। पहले मुकाबले में 18 गेंद में अर्धशतक जड़ने वाले वैभव ने तीसरे मुकाबले में 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। इस पारी के दम पर वैभव ने टी20 क्रिकेट में पावरप्ले में 500 रन भी पूरे कर लिए। इतना ही नहीं वैभव इस सीरीज में पावरप्ले में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हर दिन नए रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस अर्धशतकीय पारी के दम पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 16 साल से पहले दो टी20 अर्धशतक जड़ा हो। वैभव ने नेपाल कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा।

vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

किशन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी की यह पारी इसलिए भी अहम है क्योंकि किशन के साथ उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया की वापसी करा दी। भारत को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा था। लेकिन उसके बाद उन्होंने ईशान किशन के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों दूसरे विकेट के लिए 75(50) रन की साझेदारी की। किशन 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सिकंदर रजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वैभव 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े।

End of Feed