देहरादून: सड़क दुर्घटना में शुक्रवार तड़के गंभीर रूप से घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने नए साल के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। देहरादून के मैक्स हॉस्पीटल में पंत का इलाज चल रहा है। वहां ऋषभ पंत और उनके परिवार के साथ मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद करने और ईलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की बात कही।
ऋषभ पंत के परिवार के साथ मुलाकात करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
पंत के शरीर में है बहुत दर्द
ऋषभ पंत से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनकी तबीयत का हाल बताते हुए कहा, ऋषभ शरीर में लगी चोटों की वजह से काफी दर्द महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे में उनका दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा। पंत ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोगों ने उनकी मदद की। मैक्स अस्पताल में उनका ईलाज जारी रहेगा।
